मेलबर्न। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर आस्टे्रलिया में ट्वेंटी-20 लीग आयोजित कराने की मंजूरी दे दी।
सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि बोर्ड ने "बिग बैश लीग" को 2011-12 सत्र में शुरू करने की इजाजत दे दी है। इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
आठ में से छह टीमें मेलबर्न से बाहर की होंगी जबकि शेष दो टीमें स्थानीय होंगी। इस टूर्नामेंट में शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी, न कि राज्यों की टीमें। इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम आने वाले दिनों में घोषित किया जाएगा।
यह टूर्नामेंट पूरी तरह सीए का आयोजन होगा और इस पर सीए का पूर्णाधिकार होगा। सदरलैंड के मुताबिक बिग बैश टवेंटी-20 लीग को लेकर सीए बेहद रोमांचित और उत्साहित है क्योंकि उसे उम्मीद है कि इसके माध्यम से वह अपने देश में क्रिकेट को नई दिशा देने में सफल होगा।
भारत समाचार
आस्ट्रेलिया के आईपीएल को सीए की मंजूरी





















