जम्मू। अर्निर्या क्षेत्र में पुलिस जवान ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रो के अनुसार सिपाही सुभाष चंद्र ने सोमवार रात विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसके परिजन उसे शहर के एक अस्पताल ले गए जहां उसने दम तो़ड दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
भारत समाचार
पुलिस जवान ने की आत्महत्या





















