कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पादुकोण ने दिलाया था पहला स्वर्ण

नई दिल्ली। आल इंग्लैड चैपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय स्टार खिलाडी प्रकाश पादुकोण कनाडा के एडमंटन में हुए 1978 राष्ट्रमंडल खेलों में देश को बैडमिंटन में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था, जिसमें भारत ने पांच सोने के तमगे सहित कुल 15 पदक जीते थे। भारत ने इन राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में तीन स्वर्ण जबकि बैडमिंटन एकल और भारोत्तोलन में एक-एक स्वर्ण हासिल किया था। भारतीय दल पांच स्वर्ण, पांच रजत और इतने ही कांस्य पदक जीतकर छठे स्थान पर रहा था, जिसमें 47 देशों ने भाग लिया था और मेजबान कनाडा पदकों की दौड में 45 स्वर्ण जीतकर शीर्ष पर रहा था। कुश्ती में सतवीर सिंह ने बैथमवेट 57 किग्रा में, अशोक कुमार ने लाइटफ्लाईवेट 48 किग्रा और राजिंदर सिंह ने वेल्टरवेट 74 किग्रा में जबकि भारोत्तोलन में इकाम्बराइम करूणाकरन ने 205 किग्रा का भार उठाकर सोन का तमगा दिलाया था। पादुकोण ने जहां इंग्लैड के इेरेक टालबोट और रेमंड रे स्टीवस को पछाकर जीत दर्ज की थी, वहीं चार साल बाद बैडमिंटन में> भारत की झोली में सोने का तमगा डालने वाले सैयद मोदी क्वार्टरफाइनल मैच में हार गए थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें