लंदन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को ब्रिटेन का ईस्ट लंदन विश्वविद्यालय शुक्रवार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करेगा। इसके बाद शाम को वह लूम्बा फांउडेशन दिवाली भोज में शामिल होंगी जहां उप प्रधानमंत्री निक क्लेग और हाउस ऑफ लार्डस में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उपनेता लॉर्ड नवनीत ढोलकिया भी मौजूद होंगे।
प्रीति जिंटा ने अपने फिल्म अभिनय की शुरूआत 1998 में मणिरत्नम की फिल्म दिल से से की थी। इससे पहले देश विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा> शाहरूख खान, ए आर रहमान, अमिताभ बच्चान, अक्षय कुमार, व शिल्पा शेट्टी जैसी कई हस्तियों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई है।
भारत समाचार
डॉक्टरेट मानद उपाधि से नवाजा जाएगा प्रिटी जिंटा को





















