उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के कोषालय में 2$ 34 करो़ड के स्टाम्प की हेराफेरी उजागर हुई है। हेराफेरी में शामिल लिपिक निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक उज्जैन का जिला कोषालय प्रदेश स्तरीय स्टाम्प डिपो भी है। इस डिपो से 10 जनवरी से 10 मार्च के दौरान भिण्ड, अशोकनगर, सतना, गुना ,बालाघाट सहित 50 कोषालयों व उपकोषालयों के नाम पर 2$ 34 करो़ड के स्टाम्प जारी किए गए। जांच में पाया गया कि जारी किए गए स्टाम्प की फर्जी एंट्री भी दर्ज की गई है। जांच में पता चला कि संबंधित जिलों ने स्टाम्प का कोई मांग पत्र ही नहीं भेजा था और दस्तावेज में उनके नाम पर स्टाम्प भेजा जाना दर्ज था। उज्जैन कलेक्टर एम गीता ने संबंधित लिपिक अशोक शर्मा को निलंबित कर भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है।
भारत समाचार
उज्जैन में करो़डों का स्टाम्प घोटाला





















