कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चव्हाण के बदले चव्हाण होंगे मुख्यमंत्री, केंद्र से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नाम पर मुहर लगा दी।
चव्हाण ने जहां कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले के प्रति आभार जताया है वहीं विभिन्न दलों ने इसका स्वागत किया है उधर, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने राज्य मंत्री के पद से चव्हाण का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञçप्त में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने चव्हाण का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया। चव्हाण के पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भी था। इन मंत्रालयों का दायित्व अब केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी विधायकों से राय लेने के बाद बुधवार सुबह चव्हाण के नाम पर मुहर लगाई। केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी ने चव्हाण के नाम का ऎलान किया। उन्होंने बुधवार सुबह संवाददाताओं से कहा, ""मैं और ए. के. एंटनी (रक्षा मंत्री) मंगलवार शाम मुम्बई गए थे और वहां कांग्रेस विधायक दल से मिले थे। विधायक दल ने मुख्यमंत्री का फैसला करने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छो़ड दिया था।"" मुखर्जी ने कहा, ""हमने मंगलवार रात विधायकों की राय से कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत करा दिया था। आज सुबह यह फैसला हुआ कि पृथ्वीराज चव्हाण विधायक दल के नेता होंगे।"" चव्हाण ने कहा है कि इस नई जिम्मेदारी को पाकर वह खुद को सम्मानित और कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं। चव्हाण ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ""बुधवार सुबह ए. के. एंटनी (महाराष्ट्र प्रभारी) ने मुझे सूचित किया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने महाराष्ट्र की सत्ता संभालने के लिए मुझे चुना है। मैंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वह मुझे केंद्र की मेरी जिम्मेदारियों से मुक्त करें। उनका अशीर्वाद मेरे साथ है।"" उन्होंने कहा, ""पार्टी ने मुझे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है जिसे मैं स्वीकार करता हूं। इसको लेकर मैं खुद सम्मानित और कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। आज शाम मैं मुम्बई जाऊंगा और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।"" चव्हाण ने कहा, ""मैंने महाराष्ट्र से सम्बंधित अपनी पार्टी के सभी ब़डे नेताओं से बात की है। मेरी बात केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार से भी हुई है। मैं इन नेताओं से आज मिलने की भी कोशिश करूंगा। मैं सबको साथ लेकर काम करूंगा।"" उधर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने जा रहे पृथ्वीराज चव्हाण के साथ पूरा सहयोग करेगी। पवार ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, ""पृथ्वीराज का चयन अच्छा है। वह महाराष्ट्र को नए सिरे से ख़्ाडा करेंगे। उन्हें राकांपा का पूरा सहयोग मिलेगा।"" उधर, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा है कि चव्हाण राज्य का नया चेहरा होंगे और मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें अगिAपरीक्षा से गुजरना होगा। उन्होंने कहा कि चव्हाण ने कभी भी राज्य की राजनीति में हिस्सा नहीं लिया। उनका पूरा राजनीतिक करियर नई दिल्ली में रहा है लेकिन उम्मीद है कि वह राज्य में स्थायित्व लाएंगे। समाजवादी पार्टी के अबु आजमी ने कहा है कि राज्य सरकार के अन्य शासन प्रमुखों की बजाए चव्हाण की स्वच्छ छवि से महाराष्ट्र के पिछ़डे वर्गो के विकास में मदद मिलेगी। शिवसेना के भरतकुमार राउत ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि महाराष्ट्र बुरे दौर से गुजर रहा है और ऎसे में विविध मसलों से निपटना चव्हाण की जिम्मेदारी होगी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उपाध्यक्ष वागेश सारस्वत ने कहा कि वह उन्हें पूर्ण समर्थन देंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें