भारत समाचार
बसु की हालत गंभीर

गुरूवार को शाम उनहें दो घंटे के लिए हीमोडायलिसिस पर रखा गया। उनकी ऑक्सीजन की जरूरत बढ गई। है। बनर्जी ने बताया कि बसु के हदय और गुर्दो की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आया है। हदय और गुर्दो की बिगडती कार्यप्रणाली के मद्देनजर ही बसु को दो घंटे के लिए हीमोडायलिसिस पर रखा गया था।
उन्होंने बताया कि न्यूमोनिया के संक्रमण की वजह से एक जनवरी को अस्पताल में भर्ती किए गए बसु की हालत अगर ठीक रहती है तो शुक्रवार दोपहर एक बार फिर उन्हें घंटे के लिए हीमोडायलिसिस पर रखा जाएगा। बनर्जी ने बताया कि बसु का रक्तचाप स्थिर रखने के लिए डाक्टरों ने उन्हें दी जाने वाली आयनोट्रोप की खुराक बढा दी है। मेडिकल बोर्ड उनके स्वास्थ्य की समीक्षा 11 बजे फिर करेगा।




















