शिमला। हिमाचल प्रदेश के अच्छी गुणवत्ता वाले सेबों की कीमत में दोबारा तेजी आनी शुरू हो गई है। इससे किसानों को काफी राहत मिली है। धाली सेब बाजार समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चंदेल ने कहा, ""बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाले सेब की कीमत में 200 से 300 रूपये प्रति बक्से की वृद्धि हुई है।""
""उच्चा गुणवत्ता वाले रॉयल डिलीसियस की कीमत 1,300 रूपये से 1,400 रूपये प्रति बक्सा हो गई है जबकि पिछले सप्ताह तक इसकी कीमत 1,100 रूपये प्रति बक्सा थी। इसी तरह रिच-ए-रेड क्वालिटी के सेब की कीमत 1,000 रूपये से बढ़कर 1,200 रूपये प्रति बक्सा हो गई है।"" जुलाई में सेबों की नई आवक शुरू होने के बाद इनकी कीमतों में तेज गिरावट आ गई थी। चंदेल ने कहा कि कीमतों में यह वृद्धि अच्छी गुणवत्ता के सेबों की आवक शुरू होने के कारण हुई है। उन्होंने कहा, ""इससे पहले जो सेब आ रहे थे वे पूरी तरह विकसित नहीं थे लेकिन अब जो फल आ रहे हैं उनका आकार भी ब़डा है और रंग भी चटख है।""
भारत समाचार
हिमाचल प्रदेश के सेबों की कीमत बढ़ी





















