कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिल्ली: 17 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को खेलने की बात पर हुए झगडे में एक नवी के छात्र की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। विवेक विहार के झिलमिल पार्क में खेलने की बात पर रवि (17)की चाकू मार कर हत्या कर दी गई।
रवि सरकारी स्कूल में पढता था। रवि के पिता सरकारी कर्मचारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार झिलमिल के हरिजन बस्ती में रहने वाल रवि कुमार पुत्र अमर सिंह जो कि मंगलवार शाम को घर के पास में स्थित पार्क में खेल रहा था।> वहां खेल रहे समुति व जीतेके साथ रवि का झगडा हो गया। वहां पर मामला शांत हो गया और सभी अपने घर चले गए थे। रवि रात को 9:30 बजे के आसपास अपने घर के बाहर खडा था। सुमित (20) व जीते (20) चाकू लेकर उसके पास गए ओर उससे मारपीट शुरू कर दी, और रवि के पेट में चाकू घोप दिया। चाकू घोप कर दोनों वहां से भाग गए। रवि के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इत्तला मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।          

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें