कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सच्चा नेता ब़डी ग़ाडी वाला नहीं हैं : राहुल

भोपाल। युवाओं को कांग्रेस की राजनीति से जो़डने के अभियान पर निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि सच्चा नेता ब़डी ग़ाडी और ƒाड़ी वाला नहीं है बल्कि वह है जिसके पीछे युवा और जनता है। अब कांग्रेस में वही आगे बढे़गा जो जनता के लिए काम करेगा।
मध्य प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को राहुल गांधी ने बैतूल, सेंधवा और उज्जैन में युवाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें सच्चा नेता बनने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि सच्चे नेता की पहचान ब़डा घर और ब़डी ƒ़ाडी से नहीं है बल्कि जनता की ल़डाई ल़डने से बनती है। युवाओं से युवक कांग्रेस की सदस्यता लेने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस में वही आगे बढे़गा, जिसके पीछे युवा और जनता ख़डी नजर आएगी। युवाओं को जनता के हित की ल़डाई ल़डकर पहचान बनाना चाहिए।
राहुल गांधी मंगलवार को हेलीकॉप्टर से सिवनी से बैतूल पहुंचे। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि वे राजनीति में ईमानदारी को आधार बनाएं। वे यह नहीं मानते कि ईमानदारी से पद और प्रतिष्ठा हासिल नहीं की जा सकती। बैतूल के वरिष्ठ नेता डा. अशोक सांवले इस बात का उदाहरण हैं, जिन्होंने ईमानदारी से काम किया और कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी हासिल की। बैतूल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डा. अशोक सांवले का बीते रोज ही निधन हुआ है। राहुल गांधी ने सांवले के गृहग्राम ढोडाव़ाडा पहुंचकर श्रद्घांजलि अर्पित की। साथ ही सांवले के परिवार को ढांढस बंधाया।
सांवले को श्रद्घांजलि देने के बाद राहुल गांधी ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि सांवले इस बात का उदाहरण हैं कि ईमानदारी की बदौलत बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। लिहाजा युवाओं को राजनीति में ईमानदार रहना चाहिए।
राहुल गांधी ने सेंधवा और उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं से युवक कांग्रेस की सदस्यता लेने का आह्वान किया। वे चाहते है कि युवा राजनीति में आएं और राजनीति को दिशा देने में अहम भूमिका निभाएं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें