कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

इंग्लैड ने आयरलैड पर तीन रन से जीत हासिल की

बेलफास्ट, 28 अगस्त। एशेज जीतने के बाद जश्न में डूबी इंग्लैड टीम शर्मसार होने से बच गई। जब वह आयरलैड के खिलाफ एक दिवसीय मुकाबले मे डकवर्थ लुइस प्रणाली के तहत 3 रन से जीत हासिल करने में सफल रही। ऎसा लग रहा था कि ओवल में अंतिम टेस्ट में आस्टेलिया पर 197 रन की जीत के साथ एशेज कब्जा करने वाली इंग्लैड टीम अब भी शैपेन जश्न के खुमार में डूबी हुई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैड की टीम 9 विकेट पर 203 रन ही बना सकी जबकि ओवल मैच के हीरो जोनाथन ट्रेट और रवि बोपारा खाता भी नहीं खोल पाए। बारिश के व्यवघान के बाद आयरलैड को 20 ओवर में 116 रन बनाने का लक्ष्य मिला जिसे इंग्लैड की टीम बामुश्किल बचा पाई। केट के बल्लेबाज जो डेनली और ल्यूक राइट ने ही इंग्लैड की ओर से उपयोग योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज डेनली ने 67 रन जबकि राइट ने 36 की पारी खेली। इंग्लैड टीम ने एक समय 135 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन राइट ने उपयोगी पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 रन के रन पहुंचाया। आयरलैड की टीम एक 2 विकेट पर 64 रन बनाकर जीत की ओर बढ रही थी। लेकिन तभी उसका मघ्यक्रम चरमरा गया और टीम ने 89 रन तक 7 विकेट गंवा दिए। मेजबान टीम को अंतिम दो गेंद में जीत के लिए 9 रन बनाने थे।
जॉन्सटन ने गेंद को लॉग ऑन पर खेला लेकिन ग्रीम स्वान की जगह मैदान पर मौजूद 12वें खिलाडी इओइन मोर्गन ने छह रन के लिए जाने से रोक दिया और जॉन्सटन तथा काइल मैक्कालन की आयरलैड की अंतिम जोडी दो रन ही बना सकी। जॉन्सटन ने अंतिम गेंद पर चौका जडा लेकिन इंग्लैड को करीबी जीत हासिल करने से नहीं रोक सके।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें