कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अब तक की सबसे हिंसक फिल्म है रक्त चरित्र : रामगोपाल वर्मा

मुम्बई। निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा खुद को बहुत कोमल भावनाओं वाला ऎसा व्यक्ति कहते हैं जिसके मन में बदला लेने के विचार कभी नहीं आते और जो एक मच्छर की भी हत्या नहीं देख सकता लेकिन उन्होंने स्वीकार किया है कि "रक्त चरित्र" उनकी अब तक की सबसे हिंसक फिल्म है।
48 वर्षीय वर्मा ने एक साक्षात्कार में कहा, ""यह न सिर्फ मेरी पहली सबसे हिंसक फिल्म है बल्कि आपके द्वारा देखी जाने वाली पहली सबसे हिंसक फिल्म भी होगी। इसमें केवल खून-खराबा ही नहीं है। साउंड इफेक्ट्स और प्रकाश संयोजन से दृश्यों को और भी हिंसक बनाया गया है। यह अभिव्यक्ति की फिल्म है जो अलग प्रभाव उत्पन्न करती है।"" वर्मा "रंगीला", "सत्या", "कम्पनी", "जंगल" और "सरकार" जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वर्मा कहते हैं कि वह अपने वास्तविक जीवन में हिंसक व्यक्ति नहीं है। उन्होंने कहा, ""मैं बहुत कोमल व्यक्ति हूं। यहां तक कि मैं एक मच्छर को मरते भी नहीं देख सकता। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। मेरे अंदर बदले की भावनाएं नहीं आतीं।""
"रक्त चरित्र" हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में बनाई गई है। विवेक ओबेराय व दक्षिण के अभिनेता सूर्या ने इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म आंध्र प्रदेश के राजनेता परिताला रवि के जीवन पर आधारित है। रवि की हत्या कर दी जाती है। विवेक ने रवि की भूमिका निभाई है जबकि सूर्या उनके प्रतिद्वंद्वी मेडीलाचेरूवु सुरी के रूप में नजर आएंगे। हिंदी फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता रहे शत्रुƒन सिन्हा और कोटा श्रीनिवास राव व राधिका आप्टे ने भी इसमें अभिनय किया है। वर्मा ने फिल्म के हिंदी और तेलुगू संस्करण दो भागों में बनाए हैं। वह कहते हैं कि इस फिल्म को ढाई घंटे की अवधि में समेटना मुश्किल था इसलिए उन्होंने इसके दो भाग बनाए। पहले हिस्से में रवि की कहानी है तो दूसरे हिस्से में जो व्यक्ति उनकी हत्या करता है उसकी कहानी है।
फिल्म का पहला हिस्सा 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगा। दूसरा हिस्सा इसके कुछ सप्ताह बाद प्रदर्शित किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें