कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिल की शल्य चिकित्सा कराएंगे ब्रेट

लास एंजेलिस। गायक ब्रेट माइकल्स जनवरी 2011 में एक और शल्य चिकित्सा कराएंगे। उनके दिल में एक सुराख है जिसके लिए यह शल्य चिकित्सा होगी। सैंतालीस वर्षीय ब्रेट को मधुमेह भी है। वह पिछले कुछ महीनों से लगातार बीमार चल रहे हैं।
वेबसाइट "एस शोबिज डॉट कॉम" के मुताबिक इस साल अप्रैल में उन्हें जानलेवा मस्तिष्काघात का सामना करना प़डा था जबकि इससे कुछ सप्ताह पहले ही उन्होंने एपेंडिक्स का ऑपरेशन कराया था। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया तो चिकित्सकों ने पाया कि उनके दिल में एक सुराख है जो जन्म के समय से ही है। अब इस सुराख को बंद करने के लिए एक बार फिर उनकी शल्य चिकित्सा होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें