फैजाबाद। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के फैसले के दिन (आज 30 सितंबर को) भी श्रद्धालुओं के अयोध्या में रामलला के दर्शन पर कोई प्रतिबंद नहीं रहेगा। फैजाबाद के जिला मजिस्ट्रेट एमपी अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि यहां रामलला के दर्शन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि अन्य दिन की तरह फैसले के दिन भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आ सकते हैं। यहां सब कुछ सामान्य है।
हालांकि लखनऊ हाईकोर्ट के फैसले के मद्देनजर अयोध्या और फैजाबाद में सुरक्षा व्यवस्था के लिए क़डे इंतजाम किए गए हैं। दोनों जगह करीब बीस हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। अद्र्धसैनिक बल और प्रांतीय सैन्य बल के जवानों की निगरानी क़डी कर दी गई है और अयोध्या में प्रवेश के सभी स्थानों पर सुरक्षा जांच भी बढ़ा दी गई है। अग्रवाल ने कहा कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। इस देखते हुए हमने स्कूलों, कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है।
भारत समाचार
रामलला के दर्शनों पर नहीं रोक-टोक





















