लंदन। गायक लिएम गैलेनघर अपनी धूम्रपान की लत छो़डने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। वह 20 साल से भी लंबे समय से धूम्रपान के आदी हैं।
वेबसाइट "द सन डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक "ओएसिस" बैंड के पूर्व प्रमुख गायक गैलेनघर सिगरेट फूंकने की आदत से छुटकारे के लिए बहुत कोशिश कर रहे हैं। गैलेनघर के एक मित्र का कहना है कि वह इन दिनों अपने स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान दे रहे हैं और उन्होंने धूम्रपान न करने का निर्णय ले लिया है। वह चाहते हैं कि नया बैंड "बीडी आई" शुरू करने से पहले गायकी के लिए उनकी आवाज एकदम सही हो।
भारत समाचार
धूम्रपान छो़डना चाहते हैं गैलेनघर





















