कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मेरी लाइफ में अभी कोई लडकी नहीं है: रणबीर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रॉक स्टार की अभिनेत्री नर्गिस फाखरी को लेकर काफी परेशान है। खबर है कि रणबीर कपूर और नर्गिस के बीच नजदीकियां बढ रही है। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करने लगे हैं। लेकिन रणबीर ने इन सब बातों को अफवाह ठहराते हुए कहा है, उनकी लाइफ में अभी कोई लडकी नहीं है।
रणबीर ने मीडिया से कहा, आखिर क्यो मेरे पीछे पड गए हो यार, मैं अकेला हूं। जब कोई मिलेगा तो आप लोगों जरूर बताऊंगा। सूत्रों के अनुसार, रणबीर विवादों से बचने के लिए अब अपना शॉट देकर सेट से गायब हो जाते है। वो अपने शूटिंग के बाद का सारा समय निर्देशक इम्तियाज अली के साथ बिताते है। गौरतलब है कि रणबीर पहले भी अपनी फिल्म की हिरोइनों को लेकर काफी चर्चा में रह चुके हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें