मुंबई, 4 सितंबर। यहां के साकीनाका इलाके में मूसलाघार बारिश से गुरूवार देर रात हुए भूस्खलन के कारण 12 लोगों की मौत हो गई तथा 10 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री एस बी चव्हाण ने हादसे में मरे लोगों के परिजनों को एक-एक लाख व घायलों को 50-50 हजार का मुआवजे देने की घोषणा की है। फायर ब्रिगेड के अघिकारियों ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री बस्ती में गुरूवार रात 11.30 बजे हुए भूस्खलन में कई झुगि्गयां दब गई। मलबे से 25 लोगों को निकाला गया है।