सवाईमाधोपुर। मलारना डूंगर थाना अतंगर्त कोथाली गांव के घने जंगलों में एक विवाहिता से सामूहिक बलात्कार के बाद जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पांच लोग अभी पुलिस की पकड से बाहर है।
पुलिस ने घटना स्थल से सल्फास की डिब्बी बरामद की है। पुलिस के अनुसार मलारना डूंगर कस्बे में शुक्रवार की रात आठ बजे के आसपास 22 वर्षीय एक विवाहिता राजकीय माध्यमिक विद्यालय के पीछे शौच करने गई थी। वहां सांकडा निवासी 22 वर्षीय रामसिंह पुत्र नरेश गुर्जर उसे बहला फुसलाकर कोथाली गांव के जंगलों में ले गया। वहां पर विवाहित से शराब के नशे में उसने व उसके अन्य साथियों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद पीडिता को कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही फैंक दिया।
रात करीब 11 बजे ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पहुंचे। जहां उन्हें भेरो बाबा के स्थान पर पीडिता की लाश मिली। पुलिस ने रात करीब 2.30 बजे विवाहित को बहला फुसलाकर ले जाने साथियों सहित बलात्कार करने के आरोपी रामसिंह को उसके मकान के पास स्थित छान से गिरफ्तार कर लिया। अन्य पांच फरार चल रहे आरोपियों की पकड के लिए मलारना डूंगर पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।
भारत समाचार
सामूहिक बलात्कार के बाद महिला की हत्या





















