कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी : श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर

जोहांसबर्ग, 28 सितंबर। आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी के एक मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैड ने श्रीलंका को 38 रनों से मात दी। इसके साथ ही श्रीलंका इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। विटोरी को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए "मैन ऑफ द मैच" चुना गया। उन्होंने बल्ले से 48 रन बनाए और श्रीलंका के दो विकेट लिये।
श्रीलंका के कप्तान कुमार संकारा ने टॉस जीतकर पहले श्रेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैड की टीम ने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम 46.4 ओवर में 277 रन बनाकर आल आउट हो गई। श्रीलंका की ओर से जयवर्घने (77), कुलसेकरा (नाबाद 57) और दिलशान (41) को छोडकर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। श्रीलंका का पहला विकेट सनत जयसूर्या (24) के रूप में गिरा। उन्हें टुफी ने मिल्स के हाथों कैच कराया। इसके बाद दिलशान मिल्स की गेंद पर आउट हो गये। उन्होंने 41 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका का तीसरा विकेट कुमार संगकारा (11) के रूप में गिरा। फ्रेकलिन की गेंद पर वह टेलर को कैच दे बैठे।
गौरतलब है कि यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम था क्योकि हारने वाली टीम केा टूर्नामेंट से बाहर जाना पडेगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें