बोस्टन। प्रतिष्ठित बिजनेस पत्रिका फॉच्र्यून ने बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए टाटा समूह के मुखिया रतन टाटा का नाम नामांकित किया है। यह अवॉर्ड दुनिया के उस प्रमुख उद्योगपति को दिया जाएगा, जिसने वर्ष 2010 के दौरान व्यापार जगत में सबसे ज्यादा प्रभाव छोडा।
उनके साथ सात अन्य उद्योगपतियों और निवेशकों को भी नामांकित किया गया है। रतन टाटा को इस सूची में प्रसिद्ध निवेशक वॉरेन बफेट, एप्पल के प्रमुख स्टीव जॉब्स, फोर्ड मोटर के सीईओ ऎलन मुलाली, गूगल के सीईओ एरिक शमिट, डूपॉट के सीईओ ऎलन कुलमैन, मक्डोनाल्ड के सीईओ जेम्स स्किनर तथा नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स के साथ जगह मिली है। पत्रिका ने इस साल अवॉर्ड के लिए 32 प्रमुख उद्योगपतियों में से आठ को चुना है। इनके चयन में ऑनलाइन वोटिंग के साथ विशेषज्ञ टीम की मदद ली गई है। अवॉर्ड की घोषणा 18 नवंबर को होगी।
भारत समाचार
बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर की सूची में रतन टाटा





















