कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आरईसीएल में लगा ताला

धौलपुर। राजस्थान एक्सप्लोसिव एंड कैमिकल लिमिटेड (आरईसीएल) पर फैक्ट्री प्रबंधन ने रविवार सुबह छह ताला लगा दिया।
विस्फोटक गायब होने के मामले में मैनेजिंग डायरेक्टर सहित कई अधिकारियों की गिरफ्तारी तथा उत्पादन-बिक्री के लाइसेंस निलंबित होने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने अनिश्चितता के चलते पूर्णतया तालाबंदी करने का निर्णय किया है। तालाबंदी से यहां करीब एक हजार कर्मचारियों का भविष्य दांव पर लग गया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के आदेश के अनुसार सुबह कंपनी में तालाबंदी कर दी गई। कंपनी में सुबह की पारी में जब श्रमिक काम करने आए तो उन्हें कंपनी के गेट के बाहर कंपनी में तालाबंदी करने की सूचना मिली। कंपनी के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रबंधक वीएन श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी में इस समय 299 कर्मचारी हैं जिनमें 184 स्थाई एवं 40 प्रशिक्षु तथा 75 मैनेजमेंट का स्टाफ था। श्रीवास्तव ने कहा कि आरईसीएल में विस्फोटक के उत्पादन लाइसेंस निलम्बित किया हुआ है तथा जब तक लाइसेंस बहाल नहीं हो जाता हैं तब तक कंपनी में उत्पादन शुरू नही होगा। गौरतलब है कि कपंनी से 872 टन विस्फोटक सामग्री के गायब का मामला सामने आने के बाद अनियमितताओं के आरोप में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी अग्रवाल, निदेशक एडवर्ड कैली, मार्केटिंग मैनेजर राकेश अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल न्यायिक हिरासत में है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें