नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी स्पर्धा मेंभारत ने शुक्रवार को तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा एक रजत और एक कांस्य पदक पर भारतीय निशानेबाजों ने कब्जा जमाया। भारतीय निशानेबाज गगन नारंग और इमरान हसन खान ने 50 मीटर रायफल की थ्री पोजीशन पेयर्स स्पर्धा में भारत को निशानेबाजी में आठवां स्वर्ण पदक दिलाया, जबकि विजय कुमार ने 25 मीटर की रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीता। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 25 मीटर की रैपिड फायर पिस्टल प्रतियोगिता में निशानेबाज गुरप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीता।
विजय और गुरप्रीत गुरूवार को हुए जो़डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। विश्व के नंबर तीन निशानेबाज गगन ने कुल 1,167 अंक और इमरान ने 1,158 अंक अर्जित किए। इस तरह भारत कुल 2,325 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक का हकदार बना। इस प्रतियोगिता में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दोनों ने 2,308 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। इंग्लैंड को 10 सेंटीमीटर में स्कॉटलैंड के मुकाबले अधिक अंक अर्जित करने पर उसे रजत और स्कॉटलैंड को कांस्य पदक से संतोष करना प़डा। उधर, पुरूषों के 25 मीटर की रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में विजय कुमार ने अपने मेलबर्न के रिकार्ड को तो़डते हुए नौवां स्वर्ण पदक जीता। विजय ने इस स्पर्धा में 787.5 अंक अर्जित किया। मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने 778.2 अंक प्राप्त किया था। वहीं, गुरप्रीत कांस्य पदक जीतने के बावजूद अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थे। निशानेबाज ओंकार सिंह ने भी शुक्रवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। जबकि, पुरूषों की ट्रैप पेयर्स स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज मानवजीत संधू और मनशेर सिंह ने रजत पदक हासिल किया।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : भारत ने जीता 2 स्वर्ण पदक





















