मुम्बई। दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस कम्यूनिकेशंस ने मंगलवार को अपने "ग्रुप टॉक" में एसएमएस आधारित वॉयस कांफ्रेंस कॉल को भी शामिल कर लिया।
रिलायंस मोबाइल का जीएसएम और सीडीएमए सेवा का उपयोग करने वाले सभी उपभोक्ता इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। वे केवल 40 रूपये के शुल्क पर इस सेवा से जु़ड सकते हैं। इस सेवा के तहत उपभोक्ता सिर्फ एक एसएमएस के माध्यम से नौ लोगों से एक साथ बातचीत कर पाएंगे। रिलायंस कम्युनिकेशंस के "वैल्यू एडेड सर्विस" के प्रमुख अनिल पांडे ने कहा कि हमारी मोबाइल कांफ्रेंस सेवा किफायती और सुविधाजनक है। जो छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए बहुत फायदेमंद है। सेवा को एसएमएस पर उपलब्ध कराने के कारण यह काफी लोकप्रिय होगी, क्योंकि एसएमएस माध्यम युवकों और युवा पेशवरों के बीच काफी लोकप्रिय है। ग्रुप टॉक सेवा पिछले साल की शुरूआत में पेश की गई थी। जिसे जावा, ब्य्रू, सिम्बियन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले हैंड सेटों और ब्लैक बेरी हैंडसेट में दी गई मोबाइल कंफ्रेंसिंग सुविधा के सहारे उपयोग किया जा सकता था।





















