कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शुद्ध लाभ में 28 फीसदी की वृद्धि

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 28 फीसदी अधिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है।
तीस सितंबर को समाप्त तिमाही में कम्पनी को 4,923 करो़ड रूपये का शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में यह लाभ 3,852 करो़ड रूपये का था। समीक्षाधीन अवधि में कम्पनी की आमदनी में 22.5 फीसदी की वृद्धि हुई और यह पिछले साल के 47,476 करो़ड रूपये से बढ़कर इस साल 58,151 करो़ड रूपये हो गई। समीक्षाधीन तिमाही में इस वर्ष कम्पनी का कुल खर्च 51,460 करो़ड रूपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 42,063 करो़ड रूपये था। शेयर बाजार में कम्पनी का शेयर मूल्य फिलहाल 1.18 फीसदी की तेजी के साथ 1,095.80 रूपये पर है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें