कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शुद्ध मुनाफे में वृद्धि

मुंबई। भारत में निजी क्षेत्र की सबसे ब़डी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने शुक्रवार को बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 6.1 फीसदी बढ़कर 16,236 करो़ड रूपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह 15,309 करो़ड रूपये था।
यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा है कि समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी की आय 37 फीसदी बढ़कर 200,400 करो़ड रूपये हो गई। यह वर्ष 2009-10 में 146,328 करो़ड रूपये थी। पिछले वर्ष मार्च महीने में खत्म हुई अंतिम तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 29.9 फीसदी बढ़कर 4,710 करो़ड रूपये हो गया था, जबकि इसी अवधि में कंपनी की कुल आय 124.9 फीसदी बढ़कर में 60,267 करो़ड रूपये हो गया।
आरआईएल के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा, ""तेल और गैस के नए क्षेत्रों की खोज और रिफाइनरी परियोजनाओं के सफलतापूर्वक पूरा किए जाने से कंपनी के सभी हिस्सेदारों का विश्वास बना हुआ है। हम भारत समेत वैश्विक स्तर पर नए अवसरों की तलाश जारी रखेंगे, ताकि क्षमता का त्वरित विकास जारी रहे।"" कंपनी के राजस्व उपार्जन का मुख्य क्षेत्र रिफाइनरी है, लेकिन इसमें मुनाफे में कमी आई है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें