पुर्ण। पुर्ण में नाबालिक ल़डकी से छो़डछ़ाड के आरोप में रिटायर आर्मी ऑफिसर को कल शाम कोधावा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिटायर आर्मी ऑफिसर तेजेंदर सिंह पर आरोप है कि उसने चौदह वर्ष की नाबालिक ल़डकी के साथ भद्दी हरकते की है।
दरअसल तेजंदर का पुणे के सालुंके विहार में प्राइवेट ट्यूशन का धंधा है। पीडित ल़डकी शनिवार और रविवार को मैथ्स के ट्यूशन पढ़ने के लिए तेजंदर के पास आती थी। लेकिन रविवार की सुबह ल़डकी ने टयूशन पर जाने से मना कर दिया। घरवालों से पूछताछ करने के बाद ल़डकी ने सारी घटना बयां कर दी। ल़डकी के माता-पिता ने इस बात की शिकायत कोधावा पुलिस स्टेशन में कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ आरोपी तेजंदर अपने आप को बेकसूर बता रहा है।
भारत समाचार
छे़डछ़ाड के आरोप में आर्मी ऑफिसर गिरफ्तार





















