कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लाभ देने में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे

नई दिल्ली। दुनियाभर के शेयरधारको ने जिन कंपनियों से सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया है, उसमे रिलायंस इंडस्ट्रीज दूसरे नंबर पर है। ग्लोबल मैनेजमेंट सलाहकार कंपनी बोस्टन कंसल्टिंग गु्रप (बीसीजी) द्वारा तैयार 10 कपंनियों की सूची में रिलायंस को यह स्थान मिला है।
इस सूची में वहीं कंपनियां शामिल हैं, जिन्होंने पिछले एक दशक में शेयधारकों के लिए सबसे अधिक मूल्य संवर्धन किया है। इस दस कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज दूसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में पहला नाम है ब्राजील की माइनिंग कंपनी वेल का जिसने साल 2000 से 2009 के बीच अपने शेयरधारकों को सबसे ज्यादा कमाई कराई। इस सर्वे में ये बात सामने आई है कि मंदी के बाद विकासशील देश ज्यादा तेजी से तरक्की कर रहे है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें