कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सचिन के वनडे में 1900 चौके पूरे

कोलकाता। रिकार्डो के एवरेस्ट पर खडे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 1900 चौके पूरे करने वाले एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ यहां ईडन गार्डन में चौथे वनडे अंतररष्टी्रय क्रिकेट मैच में पारी के तीसरे आवेर में अपना पहला चौका लगाने के साथ ही अपने 1900 चौके पूरे कर लिए। सचिन ने हालांकि इसके बाद अगले ओवर में एक और चौका लगाया लेकिन फिर वह सुरंगा लखमल की गेंद पर अपना विकेट गंवाकर चलते बने। उन्होंने दो चौको की मदद से आठ रन की संक्षिप्त पारी खेली। 36 वर्षीय सचिन अपने 440वें मैच में इस उपलब्धि पर पहूंचे है। वनडे में वह इसके अलावा 182 छक्के लगाकर वनडे मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने में श्रीलंका के सनत जयसूर्या 270 छक्के, पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी 253 छक्के और हमवतन सौरभ गांगुली 190 छक्के के साथ चौथे स्थान पर है। सचिन के वनडे में अब 1901 चौके हो गए है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें