मुंबइ। अपने जमाने की मशहूर अदाकारा और विख्यात बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह का मानना है कि आज के दौर में मध्यम वर्गीय गृहिणियां ही "मदर इंडिया" हैं। नीतू 30 वर्ष बाद एक बार फिर हबीब फैसल की फिल्म "दो दूनी चार" के माध्यम से रूपहले पर्दे पर वापसी करने जा रहीं हैं। फिल्म से पहले कार्यक्रम के दौरान मुंबई में नीतू ने संवाददाताओं को बताया, ""मैं निश्चित तौर पर मानती हूं कि आज के समय में मध्यमवर्गीय गृहिणियंा ही असली "मदर इंडिया" हैं। वह बहुत सी चीजों का प्रबंधन करती हैं और साथ ही थो़डे बजट में अपने पूरे परिवार का काम चलाती हैं।"" अस्सी के दशक में नीतू ने लगभग 11 रोमांटिक फिल्मों में ऋषि के साथ काम किया था। नीतू बताती हैं कि "दो दूनी चार" में काम करते हुए काफी घबराई हुईं थीं लेकिन ऋषि के साथ काम करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। नीतू ने बताया, ""फिल्म में मैं कुसुम दुग्गल की भूमिका में हूं। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से जु़डी महिला है और बहुत सारी चीजों का प्रबंधन एक साथ करती है और अपने बच्चाों की परवरिश करती है।"" नीतू ने कहा कि लंबे समय बाद हबीब की फिल्म से सिनेमा जगत में वापसी करना काफी अच्छा अनुभव रहा। फिल्म में ऋषि के होने की वजह से भी ऎसा हो सका क्योंकि उनके साथ मैं काफी सहज थी।
भारत समाचार
नीतू ने की मध्यमवर्गीय गृहिणियों की प्रशंसा





















