कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से नदारद रहे रोसैया

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के.रोसैया अस्वस्थता के कारण तिरूपति में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ उपस्थित नहीं हो सके। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि रोसैया (78) को अंतिम क्षण में तिरूपति यात्रा रद्द करनी प़डी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डी. नागेंदर ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात की। बाद में उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि रोसैया ज्वर से पीç़डत हैं, लिहाजा तिरूपति नहीं जा सके। नागेंदर ने हालांकि कहा कि मामला कोई गंभीर नहीं है और रोसैया गुरूवार को वाई.एस.राजशेखर रेड्डी की पहली पुण्यतिथि पर कुरनूल जिले में उनकी मूर्ति का अनावरण करेंगे। रोसैया, एनटीपीसी-भेल विद्युत उपकरण संयंत्र और तिरूपति अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की आधारशिला रखे जाने के लिए आयोजित समारोह में शामिल होने वाले थे। रोसैया ने मंगलवार को अपनी दिल्ली यात्रा भी रद्द कर दी थी, लेकिन अधिकारियों ने इसके पीछे प्रधानमंत्री की तिरूपति यात्रा का कारण बताया था। निजाम आयुर्विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) के चिकित्सकों के एक दल ने रोसैया पर स्वाइन फ्लू सहित कई बीमारियों की जांच की है। दल के चिकित्सक के.सुभाकर ने मीडिया को बताया कि जांच रिपोर्ट शाम तक उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा, ""हमने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वह कल के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे या नहीं, यह जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें