रोहतक। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को गांव गरनावठी में भारतीय प्रबंधन संस्थान का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सिब्बल ने कहा कि हरियाणा शिक्षा का एक बडा केन्द्र बनने की ओर अग्रसर है। साथ ही सिब्बल ने रोहतक में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय कोयम्बटूर परिसर स्थापित करने का आश्वासन भी दिया। सिब्बल ने कहा कि रोहतक दिल्ली का अगला सेटेलाइट शहर होगा। उन्होनें कहा कि हरियाणा राजनैतिक नेतृत्व में भी आगे है। साथ ही यह भी कहा कि हरियाणा ने सभी क्षेत्रों में काफी प्रगति की है। > >
भारत समाचार
रोहतक दिल्ली का अगला सेलेटाइट शहर: सिब्बल





















