नई दिल्ली। शाही खेल समझे जाने वाले पोलो को राष्टमंडल खेलों में शामिल करने की कोशिशें की जा रही है और इसके तहत अगले वर्ष अक्टूबर में राजधानी में होने वाले राष्टमंडल खेलों के दौरान एक प्रदर्शनी पोलो मैच कराने के प्रयास हो रहे है। पूर्व पोलो खिलाडी मंजीत भुल्लर इस प्रदर्शनी मैच का आयोजन करेंगे जिसमें भारत, इंग्लैड और कुछ अन्य राष्टमंडल देशों की टीमें भाग लेंगी। भुल्लर ने अपनी योजना का खुलासा करते हुए कहा कि मैं इस शाही खेल को नई ऊचाईयों पर ले जाना चाहता हू और यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि इस खेल को इसकी मान्यता मिले। उन्होंने बताया कि इस समय जयपुर पोलो मैदान में मंजीत भुल्लर कैवेलरी गोल्ड कप चल रहा है। पहले इस टूर्नामेंट कैवेलरी गोल्र्ड कप पोलो के नाम से जाना जाता थ। भुल्लर इस अगले पांच वष्ाü तक प्रयोजित करेंगे।