हैदराबाद। हैदराबाद के वनस्थलीपुरम क्षेत्र में लगातार चौथे दिन भारी ग़डग़डाहट की आवाजों से लोगों में दहशत है। सोमवार को वैज्ञानिकों ने वहां पर भूकंप संबंधी उपकरण स्थापित किए हैं।
सोमवार सुबह सचिवालय नगर के लोगों ने जब यह आवाज सुनी तो वे भूकंप की आशंका से अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की आवाज उन्होंने पहली बार शुक्रवार की रात को सुनी। उसके बाद से इन आवाजों को लगातार सुना जा रहा है। लोगों का कहना है कि ग़डग़डाहट से उनकी नींद गायब हो गई है । इसपर राष्ट्रीय भूभौतिकी अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) की टीम लगातार नजर रखे हुए हैं। इस क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने भूकंप संबंधी दो यंत्र सचिवालय नगर व साहेब नगर में स्थापित किए है। एनजीआरआई के वैज्ञानिकों का मानना है कि इन आवाजों की वजह भूकम्पीय ग़डब़डी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शुक्रवार रात को भूकंप की हल्की कंपकपी महसूस की गई थी जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 1.8 मापी गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस प्रकार के झटके इससे पहले शनिवार व रविवार को भी महसूस किए थे।





















