न्यूयार्क। लातिन गायिका जेनिफर लोपेज और स्टीवन टायलर म्यूजिक रिएलिटी शो "अमेरिकन आइडल" के नए जज बन गए हैं। लोपेज कहती हैं कि उन्हें शो में ऎसे गायक की तलाश रहेगी जो पॉप संगीत के बादशाह माइकल जैक्सन जैसा प्रतिभाशाली हो।
वेबसाइट "पीपल डॉट कॉम" के मुताबिक लास एंजेलिस में शो के मेजबान रेयान सीक्रीस्ट ने एक प्रेस कांफ्रेंस में लोपेज के जज बनने की घोषणा की। इसके बाद लोपेज ने कहा, ""मुझे अगले माइकल जैक्सन की तलाश है। हम अब तक का सर्वश्रेष्ठ "अमेरिकन आइडल" खोज रहे हैं।"" लोपेज के अलावा टायलर और गायक रैंडी जैक्सन भी शो के जज होंगे।
भारत समाचार
लोपेज, टायलर अमेरिकन आइडल के नए जज





















