कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शब्बीर के संवाददाता सम्मेलन में बाधा

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकार्ताओं ने गुरूवार को जम्मू में अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह के संवाददाता सम्मेलन में व्यवधान डाला।
मोर्चे के कार्यकार्ताओं ने "जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी" के अध्यक्ष एवं हुर्रियत कांफ्रेंस की कार्यकारी परिषद के सदस्य शब्बीर पर हमला करने की कोशिश की। शब्बीर को बुधवार देर रात को ही रिहा किया गया था। शब्बीर एक स्थानीय होटल में संवाददाताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने वहां तो़डफो़ड की और कहा कि "भारत विरोधी आवाजें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी"। पुलिस हस्तक्षेप के बाद व्यवस्था बहाल हो पाई और शब्बीर ने तब जाकर संवाददाताओं को सम्बोधित किया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें