इस धनतेरस पर आप धन के देवता कुबेर को प्रसन्न कर धनवान बन सकते हैं। धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने का यह सबसे अच्छा मौका है।
धनतेरस के इस मौके पर आप कुबेर की उपासना करके अपनी दरिद्रता दूर कर धनवान बन सकते हैं। यदि कुबेर आप पर प्रसन्न हो गए तो आप के जीवन में धन-वैभव की कोई कमी नहीं रहेगी। कुबेर को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है। मंत्रोच्चार के द्वारा आप कुबेर को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए आपको पारद कुबेर यंत्र के सामने मंत्रोच्चार करना होगा। यह उपासना धनतेरस से लेकर दिवाली तक की जाती है। पारद कुबेर यंत्र के सामने धनतेरस से लेकर दिवाली की रात्रि तक निमA मंत्र की स्फटिक माला से 11 माला जप करें। ऎसा करने से जीवन में भी प्रकार का अभाव नहीं रहता, दरिद्रता का नाश होता है और व्यापार में वृद्धि होती है।
मंत्र: यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्यादिपतये पतये धनधान्य समृद्धि मे देहि स्वाहा।।
भारत समाचार
धनतेरस पर करें कुबेर को प्रसन्न





















