मुम्बई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्वकप का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया गया है।
विश्वकप की मेजबानी भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी हारून लोगार्ट ने बताया, ""हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास सचिन जैसा अjुत खिल़ाडी है जिनका सहयोग इस ब़डे आयोजन में मिलेगा।"" उन्होंने कहा, ""मैं नहीं मानता कि किसी दूसरे खिल़ाडी ने सचिन की तरह एक देश को इस तरह से प्रेरित किया है। उन्हें अपने देश भारत से बाहर लोगों का सम्मान और स्नेह मिलता है।
इस मौके पर सचिन ने कहा कि अपने देश में विश्वकप खेलना एक विशेष मौका होगा। सचिन बतौर ब्रांड अम्बेसडर टूर्नामेंट से जु़डे आईसीसी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करेंगे। विश्वकप का आयोजन अगले वर्ष 19 फरवरी से दो अप्रैल के बीच होना है। सचिन ने कहा, ""विश्व कप के शुरू होने में अब 100 दिन बचे हैं और इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। इस तरह के भव्य आयोजन में हिस्सा लेना हमेशा रोमांचकारी अनुभव होता है।"" मास्टर ब्लास्टर इस विश्व कप में खेलने के साथ ही अपने साथ एक नया कीर्तिमान जो़ड लेंगे। वे पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के बाद छह बार विश्व कप में हिस्सा लेने वाले दूसरे खिल़ाडी बन जाएंगे।





















