मुंबई। क्रिकेट का बेताज शहंशाह बनने जा रहे है एक्टर। अब मास्टर ब्लास्टर करेंगे एक्टिंग और इसके लिए सचिन ने "फरारी की सवारी" नामकी फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ ली है।
खास बात यह है कि इस फिल्म में निर्माता है विधु विनोद चोपडा। वहीं विधु विनोद जिन्होंने "मुन्ना भाई" और "थ्री इडियट्स" जैसी फिल्में प्रोड्यूस की है। सचिन के साथ इस फिल्म में शरमन जोशी और बोमन ईरानी जैसे एक्टर भी काम करेंगे।
वैसे सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर के जरिए सचिन ने इन फिल्म को लेकर कुछ दिनों पहले टि्वट भी किया था। सचिन ने कहा था कि मैने विधु विनोद चोपडा की फिल्म "फरारी की सवारी" की स्क्रिप्ट पढी है मुझे यह बहुत अच्छी लगी।
हालांकि खबरे यह भी है कि इस में सचिन के साथ किंग खान, रनबीर कपूर और आमिर खान का भी रोल होगा।
भारत समाचार
फिल्म में नजर आएंगे सचिन!





















