लखनउ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सपा से निकाले गए पूर्व महासचिव आजम खां का निष्कासन आज रद्द कर दिया।
पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने आजम को पत्र लिखकर उनका निष्कासन रद्द किए जाने की सूचना दी है।
उन्होंने बताया कि आजम को लिखे पत्र में कहा कि पार्टी के मुखिया मुलायम ने उनका निष्कासन रद्द करते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वह पहले की ही तरह पार्टी की सेवा करते रहेंगे और उनके जैसे वरिष्ठ तथा अनुभवी नेता के सहयोग से सपा और मजबूत होगी। लोकसभा चुनाव में पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह को साथ लने के विरोध में आजम की पार्टी नेतृत्व से ठन गई थी और उन चुनावों के बाद पार्टी ने उन्हें निकाल दिया था।
उल्लेखनीय है कि सपा में आजम की नाराजगी का कारण रहे अमर सिंह और कल्याण सिंह से पार्टी अपना नाता तोड चुकी है जिसके बाद से पार्टी में आजम की वापसी की संभावना के बारे में कयास लगने लगे थे।
भारत समाचार
आजम खां का सपा से निष्कासन रद्द





















