कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कीटन संग काम कर उत्साहित हैं फोर्ड

लंदन। प्रख्यात अभिनेता हैरिसन फोर्ड ने फिल्म "मॉर्निग ग्लोरी" में पहली बार अभिनेत्री डिएनी कीटन के साथ काम किया है। कीटन के साथ काम करने का अवसर मिलने के बाद वह बहुत खुश हैं।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक दोनों कलाकार पिछले 40 साल से हॉलीवुड में काम कर रहे हैं लेकिन उनकी मुलाकात अब तक नहीं हुई थी। फोर्ड कहते हैं, ""मैं कीटन से पहले कभी नहीं मिला था। यह बहुत अचरज की बात है कि हम पिछले कई साल से एक ही व्यवसाय में हैं लेकिन फिर भी हमारी मुलाकात नहीं हुई। इसलिए जब मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला तो मैं बहुत खुश था।"" उन्होंने कहा, ""मैं उनके काम का प्रशंसक रहा हूं और उनके साथ काम करना वास्तव में खुशी की बात थी। वह बहुत बुद्धिमान और कुशाग्र हैं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें