कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुन्नाभाई बने जुडवां बच्चों के पापा

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने गुरूवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में जु़डवां बच्चों एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया।
अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ""मान्यता ने दोपहर 12.30 से 1.30 बजे के बीच सीजेरियन ऑपरेशन से जु़डवा बच्चों को जन्म दिया। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।"" संजय व मान्यता की मित्र अमीशा पटेल ने दोनों को टि्वटर के जरिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि वह दोनों के लिए बहुत खुश हैं। मान्यता ने कुछ दिन पहले माता की चौकी की यात्रा की थी और कहा था कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। 51 वर्षीय दत्त को पहली पत्नी ऋचा शर्मा से एक लडकी है जिसका नाम त्रिशला है। त्रिशला अमेरिका में रहती है और हाल ही में न्यूयॉर्क के एक कॉलेज से स्नातक हुई हैं। इस बीच, दत्त दंपति को फिल्म दुनिया से जुडे लोगों ने बधाईयां देनी शुरू कर दी है। शिल्पा शेट्टी ने टि्वटर पर लिखा जुडवां बच्चे होने पर संजय दत्त और मान्यता बधाई...बहुत खुश हूं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें