नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। इनमें से अधिकांश वही चेहरे हैं जो पहले से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नाडीज की ओर से जारी सूची के मुताबिक भुवनेश्वर कालिता को असम, कौल सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश, जी. परमेश्वर को कर्नाटक, रमेश चेçन्नथला को केरल, कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब, ए. वी. सुब्रमन्यम को पुडुचेरी, यशपाल आर्य को उत्तराखण्ड, रीता बहुगुणा जोशी को उत्तर प्रदेश, मानस रंजन भूनिया को पश्चिम बंगाल, जय प्रकाश अग्रवाल को दिल्ली और बी. बी. बहल को चंडीगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन राज्यों की प्रदेश समितियों ने कांग्रेस अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया था। इसके अलावा चुनाव के बाद जिन प्रदेशों के अध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा की वे इस प्रकार है। नबम तुकी को अरूणाचल प्रदेश, गाइखंगम को मणिपुर, फ्राइडे लिंगदोह को मेघालय, ललथनहावला को मिजोरम, एस.आई. जमीर को नागालैंड, कुलदीप शर्मा को अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और पी. शिखोया को लक्षद्वीप का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।





















