लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार को एक स्कूली बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 30 स्कूली छात्र घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा आज सुबह सैनी थाना क्षेत्र में इलाहाबाद-कानपुर राजमार्ग पर हुआ जब लिटिल लोवर कॉनवेंट स्कूल के छात्रों को लेकर जा रही बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
पुलिस के मुताबिक स्कूली बस में करीब 40 छात्र सवार थे। हादसे का शिकार हुए छात्रों की उम्र आठ से 13 साल के बीच है। सैनी थाना प्रभारी राजाराम सिंह संवाददाताओं को बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। दुर्घटना में बस का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सिंह ने कहा बस का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
भारत समाचार
स्कूली बस और ट्रक की टक्कर, 30 छात्र घायल





















