मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से रिश्ते के बारे में बार-बार पूछे जाने वाले सवालों से परेशान सलमान खान ने इंडिया टीवी के मशहूर सेगमेंट आप की अदालत में कहा, आखिर मीडिया इसे बडी खबर क्यों बना रहा है।
सलमान का कहना है कि देश में कई अन्य समस्याएं है जो लोगों की जिंदगी से जुडी हुई है तो सलमान-कैटरीना का संबंध राष्ट्रीय खबर क्यों है। मैं कोई स्पष्टीकरण नहीं दे रहा, मीडिया जो चाहे लिखे। मेरी निजी जिंदगी है, अगर लोग जानना चाहते है तो उन्हें इंतजार करना होगा। सलमान ने कहा, देश बाढ, सूखा, भूखमरी और भष्ट्राचार का शिकार है लेकिन मीडिया की उन समस्याओं को दिखाने की बजाय इस बात में ज्यादा दिलचस्पी रहती है कि कैट ने सलमान को धोखा दिया या सलमान ने कैट को अपनी जिंदगी से रूखसत किया।> गौरतलब है कि ट्राइडेंट होटल में ऎतिहाद एयरवेज की ब्रांड एंबेसडर नामित किए जाने के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में कैटरीना ने कहा था कि मैं अकेली हूं। अब मुझे नहीं लगता इस बारे में और अधिक बताने के जरूरत है।
सलमान ने शो में अपने और शाहरूख के रिश्तों के बारे में भी बात की। सलमान ने कहा, उनके व शाहरूख खान के बीच अभी तक क़डवाहट मौजूद है और वे कभी दोबारा दोस्त नहीं बन सकते। सलमान ने कहा, शाहरूख और मैं अब एक-दूसरे से बात नहीं करते। हम एक-दूसरे को गलत समझते थे इसलिए हमने अपने रास्ते अलग कर लिए। भविष्य में शाहरूख और सलमान के दोबारा साथ की कोई संभावना नहीं है। दो साल पहले 16 जुलाई, 2008 को सलमान की मित्र व अभिनेत्री कैटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी में दोनों अभिनेताओं के बीच गर्मागर्म बहस हुई थी।
भारत समाचार
बडी खबर नहीं है सलमान-कैटरीना का रिश्ता





















