नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल से पहले डोपिंग में फंसे छह पहलवानों का "बी" नमूना भी राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के परीक्षण में पॉजीटिव पाया गया है।
नाडा ने राष्ट्रमंडल खेल के ट्रायल के दौरान नमूने लिए थे। जिसमें से छह पहलवानों का "ए" नमूना प्रतिबंधिन मिथाइल हेक्सानेमाइन के लिए पॉजीटिव पाया गया। इसे विश्व डोपिंग रोधी एजेसी ने इसी साल प्रतिबंधित की सूची में डाला है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को हुए नाडा के परीक्षणों में इनका "बी" नमूना भी पॉजीटिव पाया गया। सूत्र ने कहा कि शनिवार को हुए परीक्षण में सभी छह पहलवान मिथाइल हेक्सानेमाइन के लिए पॉजीटिव पाए गए। उन्होंने कहा कि वाडा के नियमों के अनुसार ये अब नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल के समक्ष पेश होंगे जिसके प्रमुख सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश होंगे।
यह पैनल फैसला करेगा कि इन्हें क्या सजा दी जाए। इनमें से चार पहलवानों पुरूष फ्री स्टाइल (120 किग्रा) के राजीव तोमर, सुमित (74 किग्रा) और मौसम खत्री (96 किग्रा) तथा महिला फ्री स्टाइल पहलवान गुरशरणप्रीत कौर (72 किग्रा) को राष्ट्रमंडल खेल की टीम से बाहर कर दिया गया है। राहुल मान (60 किग्रा) और जोगिदर सिंह (120 किग्रा) दो अन्य पहलवान है। तोमर को पिछलीे महीने की अर्जुन पुरस्कार दिया गया।
भारत समाचार
डोप में फंसे छह पहलवानों का बी नमूना भी पॉजीटिव





















