कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार

मुंबई, 14 सितंबर। देश के शेयर बाजार में आज कारोबार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 50 अंकों की गिरावट के साथ 16,214 पर और एनएसई का निफ्टी 20 अंक नीचे 4,808 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 15 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 46 अंक की बढत दर्ज की गई। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में भी हल्की मजबूती रही। बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में आज ऑटो, पीएसयू, बैंकिंग और तेल-गैस सूचकांक को छोडकर अन्य सभी सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 1.6 प्रतिशत और रियल्टी सूचकांक में 79 प्रतिशत की कमजोरी रही। दूसरी ओर ऑटो सूचकांक 1 प्रतिशत ऊपर चढा। दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 53 अंक की गिरावट के साथ 16,211 पर और एनएसई का निफ्टी 25 अंक की गिरावट के साथ 4,804 पर कारोबार कर रहा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें