मुंबई। देश के शेयर बाजार सोमवार को मामूली गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स में 7.34 अंकों की गिरावट देखी गई जबकि निफ्टी भी 0.55 अंक गिरकर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 7.34 अंकों की गिरावट के साथ 18,165.49 पर खुला। बीते शुक्रवार को यह 18,172.83 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 0.55 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 5439.25 पर खुला। निफ्टी शुक्रवार को 5439.80 पर बंद हुआ था।
भारत समाचार
मामूली गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार





















