लंदन। ब्रिटिश हास्य अभिनेता रसेल ब्रांड को सप्ताहांत में अपने मित्रों के साथ सादगीपूर्ण पार्टी मनाना पसंद है।
ब्रांड अगले महीने अपनी मंगेतर व गायिका कैटी पेरी से विवाह करने जा रहे हैं। उन्हें नोइल गैलेनघर, डेविड विलियम्स और जोनाथन रॉस जैसे मित्रों के साथ सप्ताहांत में पार्टी आयोजित करना व उनके साथ फुटबॉल मैच देखना बहुत पसंद है। ब्रांड ने हाल ही में लंदन के नजदीक हर्टफोर्डशायर में अपने मित्रों के साथ इसी तरह की पार्टी मनाई थी।
भारत समाचार
ब्रांड को पसंद है सादगीपूर्ण पार्टी





















