कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स में 8 और निफ्टी में 13 अंकों की वृद्धि

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 7.53 और निफ्टी 12.85 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक "सेंसेक्स" 7.53 अंकों (0.04 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 18,409.35 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक "निफ्टी" 12.85 अंकों (0.23 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,543.50 पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 65.83 अंकों (0.84 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,887.03 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 92.43 अंकों (0.94 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,968.19 पर बंद हुआ।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें