कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैम्पियंस लीग : लायंस ने टॉस जीता, गयाना की खराब शुरूआत

जोहांसबर्ग। लायंस क्लब ने रविवार को वांडरर्स स्टेडियम में गयाना के साथ खेले जा रहे चैम्पियंस लीग के ग्रुप-बी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाना की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसके तीन विकेट 42 रन के कुल योग पर गिर गए। उसने छह ओवर की समाप्ति तक 42 रन बना लिए हैं। स्टीवन जैकब्स नौ रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि क्रिस्टोफर बार्नवेल ने खाता नहीं खोला है। पहला विकेट ट्रेवस डॉवलिन का गिरा। डòावलिन सात रन बनाकर एथॉन ओ" रेले की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। यह विकेट सात रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद क्रेग एलेक्जेंडर ने कप्तान रामनरेश सरवन को चलता किया। सरवन ने 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाए। यह विकेट 32 रन पर गिरा। सलामी बल्लेबाज शिवनारायण चाटेरगून एक छोर पर टिके रहकर अपनी टीम को अच्छा योग देने का प्रयास कर रहे थे लेकिन ओ" रेले ने उन्हें चार रन के व्यक्तिगत योग पर चलता कर दिया। उठापटक से भरे मुकाबलों और कई अन्य विविध विशेषताओं ने चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण को खास बना दिया है। वर्ष 2009 में भारत में आयोजित इसका पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है। चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्टे्रलिया से साउथ आस्टे्रलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्टे्रलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें